दादरी: गोदरेज बिल्डिंग के समीप पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शनिवार को जनपद में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 28 मोबाइल, भारी मात्रा में सोने-चांदी के सिक्के, एक कार व अन्य सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से अमित, रविकांत, तेज सिंह, विकास नागेंद्र व नवाब खान के रूप में हुई है