दादरी: सेक्टर-73 में लिव-इन में रह रहे 27 वर्षीय इंजीनियर युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-73 में शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब लिव-इन में रह रहे 27 वर्षीय इंजीनियर युवक ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से मयंक के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।