दादरी: सेक्टर-57 के समीप आपसी विवाद में दबंग ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में कराया भर्ती
नोएडा के सेक्टर-57 के समीप शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब वापसी विवाद में दबंग ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है, यदि लिखित शिकायत मिलती है तो पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।