दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर जनपद में भीड़भाड़ वाले इलाकों व बाजारों में चलाया गया सर्चिंग अभियान, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर शनिवार देर रात जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले भीड़भाड़ वाले इलाकों व बाजारों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। अभियान के तहत पुलिस कर्मियों द्वारा संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी सघनता से जांच पड़ताल की गयी।