दादरी: नेफेड ने नोएडा में 25 भारत ब्रांड उत्पाद वैनों का भव्य शुभारंभ किया, राज्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गौतम बुद्ध नगर जनपद में खाद्य उत्पादों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए नेफेड द्वारा शनिवार को 25 भारत ब्रांड उत्पाद वैनों का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बृजेश सिंह व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर भारत ब्रांड उत्पाद वैनों को क्षेत्र के लिए रवाना किया है।