फतेहपुर प्रखंड स्थित सभाकक्ष में शनिवार दोपहर पंचायत समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख अनीता देवी ने की और संचालन BDO शशिभूषण साहू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान व विकास योजनाओं के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व की बैठक की संपुष्टि की गई। इसके बाद बैठक में आगे की रणनिति बनाई गई। प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को रखा।