डुमरांव: डुमरांव की गीता मोबाइल दुकान में करोड़ों की चोरी, 20 आईफोन समेत 50 से अधिक मोबाइल व 3 लाख नकद गायब
Dumraon, Buxar | Oct 20, 2026 डुमरांव के मुख्य बाजार स्थित गीता मोबाइल शॉप में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे नकाबपोश चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन और नगद लेकर फरार हो गए।