लहेजी में छठ घाटों की आकर्षक सजावट देख खुश हुईं छठ व्रती महिलाएं,मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव के कार्यों की जमकर की सराहना
हसनपुरा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर क्षेत्र के छठ घाटों पर आकर्षक सजावट एवं बेहतर व्यवस्था की गई थी। घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया था। घाटों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर की गई साफ-सफाई, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर छठ व्रती महिलाओं में काफी खुशी देखने को मिली। व्रती महिलाओं ने घाटों की सुंदर सजावट और बेहतर व्यवस्था की जमकर प्रशंसा की। महिलाओं ने मुखिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की व्यवस्था से छठ पर्व की रौनक और भी बढ़ गई है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने भी घाटों की व्यवस्था को लेकर खुशी जाहिर की। छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने लहेजी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव सहित पूरी व्यवस्था में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। महापर्व के दौरान घाटों पर उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।