छठ महापर्व पर हसनपुरा नगर पंचायत के उपचेयरमैन प्रतिनिधि सोनू सर के तरफ से नगरवासियों को शुभकामनाएं,सोनू सर के तरफ से एक छोटा सा संदेश
प्रिय नगरवासियों
लोक आस्था के महापर्व छठ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
सूर्यदेव और छठी मईया की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
छठ महापर्व प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम है। अस्त होते और उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने की हमारी परंपरा प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव प्रकट करती है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीने की प्रेरणा देता है।
स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन इस महापर्व की विशेष पहचान हैं। घर-आंगन से लेकर नदियों और तालाबों के घाटों तक स्वच्छता के प्रति सामूहिक समर्पण अद्भुत प्रेरणा देता है। छठ के घाटों पर हमारी सामाजिक एकता और समरसता का अनुपम स्वरूप दिखाई देता है। जाति, वर्ग और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोग श्रद्धा, सेवा और सहयोग के भाव से इस उत्सव में सहभागी बनते हैं।
छठ पर्व हमें 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को अपनाने की भी प्रेरणा देता है। बांस के सूप-दउरा, मिट्टी के दीपक और स्थानीय किसानों के फल और सब्जियाँ हमारी लोक संस्कृति के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं।
मुझे विश्वास है कि छठ महापर्व से मिलने वाली स्वच्छता, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और प्रकृति प्रेम की प्रेरणा विकसित भारत के हमारे संकल्प को और सशक्त बनाएगी।
छठी मईया की असीम कृपा हम सभी पर बनी रहे। आप सभी को छठ महापर्व की एक बार फिर बहुत-बहुत शुभकामनाएं! धन्यवाद