ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पूर्व फौजी के बीच जमकर मारपीट, वर्दी भी फटी
छलेसर चौकी के पास, थाना एत्मादपुर, आगरा
आगरा में देर रात ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पूर्व फौजी के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूर्व फौजी पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का आरोप है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा खुले में शराब पीने से रोकने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों के बीच सड़क पर ही हाथापाई हुई।
📱 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
📍 **मामला थाना एत्मादपुर क्षेत्र की छलेसर चौकी के पास का है।**
#Agra #AgraNews #BreakingNews #Etmadpur #TrafficPolice NewsTimeAgra
हर खबर होगी आप तक
Agra, Agra | Oct 10, 2026