लोहंडीगुडा: नवरात्रि पर गांवों की गुड़ियों में पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज, देवी-देवताओं का लिया आशीर्वाद
नवरात्रि के पावन अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों की गुड़ियों में पहुंचकर स्थानीय देवी-देवताओं के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गांव के सियान-बुजुर्गों और अपने लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। दीपक बैज ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र के लोगों के साथ समय बिताया।