आबू रोड: आबूरोंड के गणका उपलाखोदरा फली में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, घटना के बाद मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गणका उपला खोदराफली में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आबू रोड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है,पुलिस के सामने पहचान की चुनौती बनी हुई है।