चरपोखरी: चरपोखरी सीएचसी प्रभारी का हुआ तबादला, हरिश्चंद्र चौधरी होंगे नए चिकित्सा पदाधिकारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अग्निवेश प्रसाद का तबादला कर दिया गया है। भोजपुर जिला चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा बुधवार की शाम 4:00 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर जनकारी दी गई है। जिसमें चरपोखरी के नए चिकित्सा पदाधिकारी हरिश्चंद्र चौधरी को बनाया गया है। जो पहले से सहार में चिकित्सा पदाधिकारी थे।