चरपोखरी: नगराव मोड़ के समीप सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगराव मोड़ के समीप अचानक बाइक के सामने नीलगाय आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गीर गए। जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। तीनों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है जिसके कारण सही ढंग से इनकी पहचान भी नहीं हो पाई। जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ज़ख्मियों में प्रिंस कुमार सत्यदेव शाह तथा विकास कुमार है।