चरपोखरी: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया
चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय के चरपोखरी बाजार पर एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की के नेतृत्व में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का शनिवार को अंग वस्त्र व फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने बताया कि किसी कार्यक्रम को ले बिक्रमगंज जा रहे थे।