फर्रुखाबाद: गांव बीबीपुर निवासी युवक ने मां से नया मोबाइल फोन न मिलने पर सिर में ईंट मारकर खुद को किया घायल, अस्पताल में भर्ती
कमालगंज के गांव बीबीपुर निवासी 25 वर्षीय अनुराग पुत्र रामतीर्थ को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक अनुराग के सिर गंभीर चोट है। भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है घायल की माँ ललिता देवी ने बताया कि एक-दो दिन से बेटा खाना नहीं खा रहा था।कह रहा था।कि मुझको नया मोबाइल फोन दिलवाओ हमने बेटे से कहा इतने रुपये नही है।