बल्देवगढ़: ग्राम लखेरा में सर्प के काटने से महिला की मौत, बल्देवगढ़ सीएससी में हुआ पोस्टमार्टम
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम लखेरा में सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतिका परमी रैकवार उम्र 42 वर्ष की सर्प दंश से मौत हो गई।परिजनों के द्वारा आनन फानन में महिला को बल्देवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया।मृतिका के शव का स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया।