Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में उदयपुर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन उदयपुर, 25 जुलाई। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को उदयपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला प्रवक्ता अनिल पणोंर ने बताया कि संगठन प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ज्ञापन में लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, घायल छात्रों को मुआवजा व उपचार तथा छात्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। प्रदर्शन में भीम आर्मी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। #Udaipur #BhimArmy #ChandrashekharAzad #JantarMantar #StudentsProtest #LathiCharge #Rajasthan #UdaipurNews #LakeCityNews #BreakingNews #DharmendraPradhan #President #Demonstration #HindiNews #RajasthanNews #IndiaNews #Protest #SocialJustice #NewsUpdate #LakeCityNewsRajasthan

Badgaon, Udaipur | Jul 25, 2026

MORE NEWS

दूध एकत्रीकरण केंद्रों व डेयरियों से 5 दूध के नमूने लिए दूध की गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान जारी

सलूंबर, राज्य सरकार के "शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान" के तहत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान जयपुर श्रीमती टी. शुभ मंगला के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर श्री मोहम्मद जुनैद पी.पी. एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार के निर्देशन में ऋतु परिवर्तन को देखते हुए दूध की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जिले के दूध एकत्रीकरण केंद्रों, डेयरियों एवं दूध विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी एवं उनकी टीम ने केवड़ा स्थित केवड़ा दूध डेयरी तथा जय मुलेश्वरी डेयरी का निरीक्षण कर दूध के नमूने लिए।

इसके पश्चात टीम ने धावड़िया स्थित दूध एकत्रीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस केंद्र से पूर्व में लिया गया दूध का नमूना अमानक स्तर का पाया गया था, जिसके संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है। अभियान के दौरान उक्त केंद्र से पुनः दूध का नमूना लिया गया।

इसके बाद टीम ने सलूंबर स्थित मैसर्स हरि ओम दूध डेयरी एवं मैसर्स राजस्थान दूध डेयरी से भी दूध के नमूने लिए। अभियान के दौरान कुल 5 दूध के नमूने एकत्रित कर जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार संबंधित फर्मों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार ने बताया कि ऋतु परिवर्तन के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त दूध एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) बनवाकर प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित करने, खाद्य सामग्री खुले में नहीं बेचने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश पुष्करणा एवं निशा मीना तथा सहायक शूरवीर सिंह उपस्थित रहे।

--0--

दूध एकत्रीकरण केंद्रों व डेयरियों से 5 दूध के नमूने लिए दूध की गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान जारी सलूंबर, राज्य सरकार के "शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान" के तहत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान जयपुर श्रीमती टी. शुभ मंगला के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर श्री मोहम्मद जुनैद पी.पी. एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार के निर्देशन में ऋतु परिवर्तन को देखते हुए दूध की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के दूध एकत्रीकरण केंद्रों, डेयरियों एवं दूध विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी एवं उनकी टीम ने केवड़ा स्थित केवड़ा दूध डेयरी तथा जय मुलेश्वरी डेयरी का निरीक्षण कर दूध के नमूने लिए। इसके पश्चात टीम ने धावड़िया स्थित दूध एकत्रीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस केंद्र से पूर्व में लिया गया दूध का नमूना अमानक स्तर का पाया गया था, जिसके संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है। अभियान के दौरान उक्त केंद्र से पुनः दूध का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने सलूंबर स्थित मैसर्स हरि ओम दूध डेयरी एवं मैसर्स राजस्थान दूध डेयरी से भी दूध के नमूने लिए। अभियान के दौरान कुल 5 दूध के नमूने एकत्रित कर जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार संबंधित फर्मों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार ने बताया कि ऋतु परिवर्तन के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त दूध एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) बनवाकर प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित करने, खाद्य सामग्री खुले में नहीं बेचने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश पुष्करणा एवं निशा मीना तथा सहायक शूरवीर सिंह उपस्थित रहे। --0--

Badgaon, Udaipur | Jul 25, 2026

What Did Indians Tell Italy's PM Giorgia Meloni About PM Modi on Instagram?

पीएम मोदी को लेकर भारतीयों ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

What Did Indians Tell Italy's PM Giorgia Meloni About PM Modi on Instagram? पीएम मोदी को लेकर भारतीयों ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

Badgaon, Udaipur | Jul 25, 2026

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में उदयपुर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

उदयपुर, 25 जुलाई। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को उदयपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया तथा जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
भीम आर्मी के जिला प्रवक्ता अनिल पणोंर ने बताया कि संगठन प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।
ज्ञापन में जंतर-मंतर पर बल प्रयोग करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, घायल छात्रों को चिकित्सा सहायता व मुआवजा, लाठीचार्ज के दौरान बिना वर्दी मौजूद लोगों की निष्पक्ष जांच तथा छात्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष लाला मेघवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन खोकावत, संभाग मीडिया प्रभारी रवि मेघवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन मेघवाल, महासचिव ओमप्रकाश मेघवाल सहित भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में उदयपुर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन उदयपुर, 25 जुलाई। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को उदयपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया तथा जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भीम आर्मी के जिला प्रवक्ता अनिल पणोंर ने बताया कि संगठन प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। ज्ञापन में जंतर-मंतर पर बल प्रयोग करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, घायल छात्रों को चिकित्सा सहायता व मुआवजा, लाठीचार्ज के दौरान बिना वर्दी मौजूद लोगों की निष्पक्ष जांच तथा छात्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष लाला मेघवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन खोकावत, संभाग मीडिया प्रभारी रवि मेघवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन मेघवाल, महासचिव ओमप्रकाश मेघवाल सहित भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Badgaon, Udaipur | Jul 25, 2026

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में उदयपुर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

उदयपुर, 25 जुलाई। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को उदयपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जिला प्रवक्ता अनिल पणोंर ने बताया कि संगठन प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ज्ञापन में लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, घायल छात्रों को मुआवजा व उपचार तथा छात्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। प्रदर्शन में भीम आर्मी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Udaipur #BhimArmy #ChandrashekharAzad #JantarMantar #StudentsProtest #LathiCharge #Rajasthan #UdaipurNews #LakeCityNews #BreakingNews #DharmendraPradhan #President #Demonstration #HindiNews #RajasthanNews #IndiaNews #Protest #SocialJustice #NewsUpdate #LakeCityNewsRajasthan

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में उदयपुर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन उदयपुर, 25 जुलाई। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को उदयपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला प्रवक्ता अनिल पणोंर ने बताया कि संगठन प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ज्ञापन में लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, घायल छात्रों को मुआवजा व उपचार तथा छात्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। प्रदर्शन में भीम आर्मी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। #Udaipur #BhimArmy #ChandrashekharAzad #JantarMantar #StudentsProtest #LathiCharge #Rajasthan #UdaipurNews #LakeCityNews #BreakingNews #DharmendraPradhan #President #Demonstration #HindiNews #RajasthanNews #IndiaNews #Protest #SocialJustice #NewsUpdate #LakeCityNewsRajasthan

Badgaon, Udaipur | Jul 25, 2026

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की पहल पर जिलेभर में पुलिस का विद्यार्थियों से संवाद

*सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों व कॉलेजों में पहुंचकर साइबर अपराध, कानून, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक*

चित्तौड़गढ़, 25 जुलाई 2026। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह की पहल पर जिले के समस्त वृत्ताधिकारी (डीवाईएसपी) एवं थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, कानूनों की सामान्य जानकारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नागरिक कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

    कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ऑनलाइन निवेश ठगी, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा करने के जोखिम, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशीले पदार्थों से दूर रहने, महिला सम्मान एवं सुरक्षा, बाल अधिकारों तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली, आपातकालीन सेवाओं एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की सहभागिता पर भी चर्चा की गई।
      जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि युवाओं को जागरूक एवं कानून के प्रति संवेदनशील बनाना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों एवं कॉलेजों में नियमित रूप से संवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी साइबर अपराधों सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित रहकर समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित कर सकें।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की पहल पर जिलेभर में पुलिस का विद्यार्थियों से संवाद *सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों व कॉलेजों में पहुंचकर साइबर अपराध, कानून, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक* चित्तौड़गढ़, 25 जुलाई 2026। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह की पहल पर जिले के समस्त वृत्ताधिकारी (डीवाईएसपी) एवं थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, कानूनों की सामान्य जानकारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नागरिक कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ऑनलाइन निवेश ठगी, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा करने के जोखिम, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशीले पदार्थों से दूर रहने, महिला सम्मान एवं सुरक्षा, बाल अधिकारों तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली, आपातकालीन सेवाओं एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की सहभागिता पर भी चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि युवाओं को जागरूक एवं कानून के प्रति संवेदनशील बनाना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों एवं कॉलेजों में नियमित रूप से संवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी साइबर अपराधों सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित रहकर समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित कर सकें।

Badgaon, Udaipur | Jul 25, 2026