अरनोद: ऑपरेशन त्रिनेत्र में 11 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एमडी के परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी बलेनो कार भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग एवं अरनोद वृत्ताधिकारी चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की