अरनोद: अरनोद में 27 ग्राम MD जब्त, दो गिरफ्तार; एक लाख की अवैध मादक पदार्थ की खेप के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त
प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों पर नकेल कसने के तहत "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के दौरान बड़ी सफलता मिली है। अरनोद थाना पुलिस ने 27 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक