बड़वानी: यातायात पुलिस द्वारा पिकअप वाहनों में खतरनाक ढंग से सवारी बिठाने पर वाहन चालकों को किया 27000 के जुर्माने से दंडित
एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विगत 3 दिनों से प्रातः 6:00 बजे से कस्बा बड़वानी से गुजरने वाले पिकअप वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है कार्रवाई के दौरान 8 पिकअप वाहनों में मजदूरों को खतरनाक ढंग से भरकर ले जाते हुए पाया। वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर वाहन चालकों से ₹ 27000/- का जुर्माना वसूला गया ।