चीनोर: करहिया थाना प्रभारी अंकिता भार्गव की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करते आरोपी को किया गिरफ्तार
करहिया थाना की कमान संभालते ही थाना प्रभारी अंकिता भार्गव एक्शन मोड में नजर आ रही है। थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मंदिर के सामने गांजे की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 1 किलो 104 ग्राम गांजा बरामद किया गया।