कुंडम: इमलई में मजदूरी से लौट रहे 3 लोगों को कार ने मारी टक्कर
कुंडम थानांतर्गत बड़खेरा से मजदूरी कर घर वापस लौट रहे राजेश राव,ग़ोविन्द रैकवार और बच्चू को गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब इमलई में ऑटो का इंतजार करने के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।वही कार चालक ने तीनों घायलों को ईलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती करवाया और वहा से भाग गया।घायलो की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।