कुंडम: कुंडम होली में विवाद के बाद युवक पर बदमाशों ने किया हमला, मामला दर्ज
कुंडम थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक अभिलाष कुशवाहा को बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब होली में हुए विवाद को लेकर क्षेत्र के बदमाश राजा कुशवाह,अंकु यादव और उसके तीन साथी बिन्नू यादव,सतेंद्र झारिया और लाला ने गाली गलौच कर मारपीट करते हुए घायल कर दिया।वही जब परिजन बीच बचाव करने आये तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घायल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।