कुंडम: हंसापुर तिराहे पर युवक के साथ 3 लोगों ने डंडे से मारपीट की, बुलेरो वाहन में तोड़फोड़ भी की, मामला दर्ज
कुंडम थानांतर्गत हंसापुर तिराहें मे सोमवार दोपहर 2 बजे सुजीत सिंह की बुलेरो में सतीश मार्को, बल्लू आर्मो और सूरज मार्को ने डंडे से तोड़फोड़ कर दी।वही जब सुजीत सिंह मौके पर पहुँचा और तोड़फोड़ करने का विरोध किया तो सभी ने कहा उसने गाड़ी से कुत्ते के पिल्ले को टक्कर मारदी जब उसने मना किया तो सभी ने मिलकर डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।वही रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।