कुंडम: बघराजी में घर के सामने कच्ची शराब बेचने की फिराक में खड़े आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 लीटर कच्ची शराब ज़ब्त
कुंडम पुलिस को रविवार रात 9 बजे के करीब सूचना मिली की एक व्यक्ति बघराजी में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहा है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए पंकज कोल नीवासी बघराजी को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 7 ली कच्ची शराब जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की गईं