कुंडम: कुंडम थाना क्षेत्र में पशु गौशाला के पास तेज रफ्तार बाइक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, दोनों घायल
कुंडम थानांतर्गत शुक्रवार की शाम 4 बजे के करीब भानपुर से बाइक मे सूपावारा जा रहे हीरालाल और विश्राम सिंह को पशु गौशाला के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक में टक्कर मारदी।जिससे हीरालाल और विश्राम दोनो घायल हो गए।जिन्हें 108 एम्बुलेंस के जरिए अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया।वही पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।