कोंडागांव: जिला स्तरीय शिक्षक एवं पालकों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का जिला कार्यालय में हुआ आयोजन
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिलास्तरीय शिक्षक एवं पालकों का 1 दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। जिला मिशन समन्वयक महेन्द्र पाण्डे के द्वारा 21 प्रकार के दिव्यांगता की पहचान करते हुए उनके लक्षण,प्रकार एवं कारण से अवगत कराया गया साथ ही शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया।