कोंडागांव: 12 मार्च को कोंडागांव में आयोजित जंगल जतरा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सीएम विष्णु देव साय होंगे सामिल
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं जिला प्रशासन कोंडागांव के संयुक्त तत्वाधान में 12 मार्च को बस्तर संभाग की प्राथमिक वन उपज समितियां और संयुक्त वन प्रबंधन समितियां का संभाग स्तरीय सम्मेलन जंगल जतरा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। कोंडागांव जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड विकास नगर में आयोजित जंगल जतरा 2024 कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व सीएम होंगे सामिल।