कोंडागांव: शीतला माता मंदिर में मेला आयोजन समिति की बैठक संपन्न, 19 मार्च को कोंडागांव मेले का होगा भव्य आयोजन
जिला मुख्यालय कोंडागांव में प्रतिवर्ष फाल्गुन माह में होली से पहले वाले मंगलवार को वार्षिक मेला उत्सव का आयोजन किया जाता है इस वर्ष यह मेला उत्सव 19 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसे लेकर मेला आयोजन समिति का स्थानीय शीतला माता मंदिर में 11 मार्च को बैठक आयोजित किया गया। मेला परिक्रमा हेतु शामिल होने के लिए सभी को धोती कुर्ता पहनना अनिवार्य किया गया है।