कोंडागांव: दिनेश पेट्रोल पंप के पास NH-30 में बाइक और स्कॉर्पियो की हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार 2 ग्रामीण घायल, एक की हालत नाजुक
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत दिनेश पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर शाम स्कॉर्पियो और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई है। जिसमें बाइक सवार दो ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हुए हैं। वहीं सूचना मिलते ही NHAI की 1033 एंबुलेंस ने दोनो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है दोनो घायल ग्रामीण मसोरा के रहने वाले हैं जो किसी काम से कोंडागांव आए हुए थे।