कोंडागांव: गांजा की तस्करी मामले में कोंडागांव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है : सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रहलाद यादव
कोंडागांव सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव ने 11 मार्च को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी मामले में 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्करो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों के पास से 44 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है जिनपर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।