जमुई: बिक्रमपुर सिमरिया गांव में बच्चों के बीच झगड़े को लेकर पड़ोसी युवक ने बालक को पीटा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 30, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर सिमरिया में बच्चों के बीच झगड़ा को लेकर पड़ोसी युवक ने छोटेलाल महतो के पुत्र सत्यम कुमार को पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई और शुक्रवार की रात 8:00 बजे तक घायल बालक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। मारपीट का आरोप पड़ोसी युवक मनीष कुमार पर लगाया गया है।