छठ महापर्व को लेकर महानगरों से जयनगर आने और जयनगर से विभिन्न शहरों के लिए रवाना होने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत जयनगर रेलवे स्टेशन से संचालित महत्वपूर्ण ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) के जवानों द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा है। जयनगर RPF पोस्ट प्रभारी वशिष्ठ कुमार ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित दिल्ली, पटना, आरा और मुंबई रूट की ट्रेनों में जवानों की तैनाती की गई है, ताकि यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
#JaynagarNews #MadhubaniNews #ChhathPuja #IndianRailways #RPF #RPSF #RailwaySecurity #BiharNews #FestivalSpecial #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Jaynagar News ] [ Bihar News ] [ Chhath Puja 2026 ] [ Jaynagar Railway Station ] [ RPF Security ] [ RPSF Security ] [ Railway News Bihar ] [ Chhath Festival Train Security ] [ Swatantrata Senani Express ] [ Jaynagar Delhi Train ] [ Samastipur Railway Division ]