मेदिनीनगर (डालटनगंज): कसमार में 40 हजार रुपये घूस लेने के बाद 22 महीने बाद भी सहिया की बहाली नहीं हुई, बीटीटी ने 5 घंटे तक किया घेराव
गहने बेचकर एवं कर्ज लेकर 40 हजार रूपए घूस देने के 22 महीने बाद भी सहिया पद पर बहाली नहीं होने पर तरहसी प्रखंड के कसमार की लाभुक रीता देवी पति लल्लू विश्वकर्मा एवं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की बीटीटी शशि प्रभा को 5 घंटे तक घेरे रखा। बीटीटी कलस्टर बैठक में शामिल होने के लिए कसमार उपस्वास्थ्य केन्द्र गई थी। काफी देर तक हंगामा हुआ।