मेदिनीनगर (डालटनगंज): पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में मेदिनीनगर में मारवाड़ी युवा मंच ने शहरवासियों के साथ निकाला कैंडल मार्च
मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले सम्पूर्ण मारवाड़ी समाज के द्वारा पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में एवं मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए बुधवार रात कैंडल मार्च निकाला गया। 400 से ज्यादा की संख्या में लोगों ने शामिल होकर के आतंकवादियों के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।