मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू की महिला के साथ बिहार के गया में सामूहिक दुष्कर्म, मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर
पलामू की एक महिला के साथ बिहार के गया में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती है। चार बच्चों की मां इस 30 वर्षीय महिला को उसकी एक महिला मित्र मेले में काम दिलाने के बहाने गया ले गई थी। मेले में टिकट काटने का काम करने वाली पीड़िता तीन दिन पहले ही वहां पहुंची थी।