मेदिनीनगर (डालटनगंज): भाकपा जिला सचिव ने चैनपुर में तालाबों का लिया जायजा,बाजार तालाब में अतिक्रमण पर डीसी से की कार्रवाई की मांग#jansamasya
भाकपा के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने गुरूवार शाम 5 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के तालाबों का निरीक्षण किया, जिसमें यह पाया कि चैनपुर बाजार स्थित तालाब का अतिक्रमण बड़े पैमाने पर भूमाफिया के द्वारा किया जा रहा है। हाईवा से तालाब के अंदर छर्री का डस्ट गिराया गया है। उसको भरने की तैयारी चल रही है फिर भी रोकने की कार्रवाई नहीं हो रही है।