मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 7 वर्षीय शिवानी कुमारी पिता अलख पाण्डॆ की घटनास्थल पर मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया की शिवानी अपने घऱ से दुकान जा रही थी। रास्ता क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन ने शिवानी कुमारी को जोरदार टक्कर मारते हुये फरार हो गया।