पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गढवा प्रखंड की कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू की टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। डालटनगंज लाने के बाद उसे शाम 6 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।