⚖️ शनिवारीय जनता दरबार में राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई; जिले में कुल 25 मामलों का निष्पादन, समयबद्ध समाधान के निर्देश
🎯 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलों में शनिवारीय जनता दरबार-सह-भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित किया गया।
📍 अंचलवार स्थिति: काको में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 34 आवेदन प्राप्त हुए एवं 06 द्विपक्षीय मामलों की सुनवाई की गई। जहानाबाद में 03 नए आवेदन प्राप्त हुए तथा पूर्व के मामलों सहित 12 मामलों का निष्पादन किया गया। घोसी में 06 में से 05 मामलों का निष्पादन एवं 01 में नोटिस जारी किया गया। हुलासगंज में पूर्व के 09 मामलों की सुनवाई में 01 का निष्पादन, 08 में पुनः नोटिस तथा 06 नए मामले प्राप्त हुए। रतनी फरीदपुर में 04 नए मामले दर्ज किए गए। मोदनगंज में 13 मामलों की सुनवाई में 05 नए मामले दर्ज एवं 03 का निष्पादन किया गया। मखदुमपुर में 09 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 05 नए मामले दर्ज एवं 04 मामलों का निष्पादन किया गया।
✅ इस प्रकार जिले के विभिन्न अंचलों में आज कुल 25 मामलों का निष्पादन किया गया।
📌 जिला पदाधिकारी ने मामलों की गंभीरतापूर्वक जांच करते हुए पारदर्शी, समयबद्ध एवं नियमानुकूल निष्पादन सुनिश्चित कर आमजनों को त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#शनिवारीय_जनता_दरबार #भूमि_विवाद #जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
53 views | Jehanabad, Bihar | Sep 19, 2026