पीरो: मलौर गांव में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए
Piro, Bhojpur | Aug 13, 2026 हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार की दोपहर 12 बजे के करीब प्रखंड के मलौर गांव में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व ग्राम पंचायत की मुखिया चिंता कुमारी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, युवा एवं महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया।