मानसून से पहले ही धंसी उदयपुर की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
उदयपुर में मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय भी नहीं हुआ... लेकिन शहर की सड़कों की पोल खुलने लगी है। शहर की सबसे व्यस्त दुर्गा नर्सरी रोड पर अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
रोजाना हजारों वाहनों से गुलजार रहने वाली इस सड़क का यूं धंस जाना निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि अभी तेज बारिश भी नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठता है... जब हल्की बारिश में सड़क जवाब दे रही है, तो भारी मानसून में शहर की बाकी सड़कें कितनी सुरक्षित हैं? अब लोग जिम्मेदारों पर कार्रवाई और निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग कर रहे हैं।
#Udaipur #DurgaNurseryRoad #RoadCollapse #Monsoon2026 #UdaipurNews