"चुनाव से डर रही भाजपा सरकार, राम मंदिर चंदा मामले में ED-CBI क्यों मौन?" – सचिन पायलट
वागड़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला है। बांसवाड़ा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनाव टालने से लेकर राम मंदिर चंदा विवाद तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
सचिन पायलट ने कहा कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का नारा देने वाली सरकार खुद चुनाव कराने से डर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद छात्रसंघ, पंचायत और निकाय चुनाव टाले जा रहे हैं। पायलट ने राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर ईडी और सीबीआई की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। वहीं बीएपी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, जबकि इंडिया गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।
#SachinPilot #Banswara #RajasthanPolitics #Congress #BJP OneNationOneElection