डूंगरपुर: पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो मासूम, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी
डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारिया पानी दरा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय नरेंद्र की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय संगीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे, तभी अचानक गड्ढे में गिर गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि संगीत को गंभीर हालत में पीआईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Dungarpur #Rajasthan #BreakingNews #Accident #ChildDeath