10 हजार का इनामी बदमाश ‘छोटू कमरिया’ गिरफ्तार, इलाके में निकाला पैदल जुलूस,
ग्वालियर। थाना बहोड़ापुर प्रभारी आलोक परिहार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण और गोलीकांड के चर्चित मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश छोटू कमरिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।
पुलिस की विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का उसके ही इलाके में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, गोलीबारी सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।
थाना बहोड़ापुर पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही। पुलि�
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 4, 2026