जमुई के महिसौड़ी चौक पर भीषण गर्मी को लेकर डॉ. नीरज साह ने निःशुल्क पेयजल का लगाया स्टॉल
भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए शहर के महिसौड़ी चौक पर रविवार की सुबह 9:00 बजे निशुल्क पेयजल की व्यस्वस्था की गई, ताकि आने-जाने वाले लोगों को मुसिबतों का सामना करना न पड़े। वहीं निःशुल्क पेय जल का विधिवत उद्घाटन जमुई के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ सह समाजसेवी डा. नीरज साह के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान लोगों ने फूल मालाओं के साथ डॉक्टर नीरज साह का भव्य स्वागत किया। साथ ही अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
वहीं व्यावसायिक संघ के महासचिव शंकर साह, राजद नेता मुन्ना साह, अनिल वर्णवाल, मंटू साह, अभिषेक साह, रवि साह, निशि वर्मा, बिट्टू पासवान, बंटी सह सहित अन्य लोगोंने डॉक्टर नीरज साह के कार्यों को सराहा और उन्हें गरीबों, जरूरतमंदों का मसीहा बताया। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #viralreelschallenge #jamuibihar #drnirajsah #mahisouri
Jamui, Jamui | Jun 7, 2026