बहराइच: त्रिवेदीपुरवा में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, युवक लोन ऑफीसर था
बहराइच जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में स्थित सरवां ग्राम पंचायत के त्रिवेदीपुरवा में मंगलवार सुबह एक युवक का शव खेत में मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है। जो रवि प्रताप सिंह का पुत्र था।