बहराइच: राजकीय जिला पुस्तकालय में आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली लाइब्रेरी में मात्र ₹30 के मासिक शुल्क में छात्र कर सकते हैं पढ़ाई
जिला प्रशासन की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को राजकीय जिला पुस्तकालय में शुरू की गई आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ लैस लाइब्रेरी मे आधुनिक व्यवस्थाएं की गयी हैं। इस संबंध मे जानकारी देते हुए सोमवार को ऑफिस बॉय के पद पर तैनात संतोष कुमार ने बताया की NCRT की पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें लाइब्रेरी मे हैं।