भवानीपुर: कस्तूरबा विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं
भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टाइप थ्री में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार, सअनि पप्पू कुमार, विद्यालय प्रधान नंद कुमार सिंह एवं वार्डन ऊषा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।